शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- तिलहर, संवाददाता। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा स्थित रोहिलखंड हास्पिटल वाहन में लदे सीएनजी गैस का एक सिलेंडर लीक हो गया। पुलिस ने वाहन को हाईवे के किनारे खड़ा कराया। सीएनजी कंट्रोल गाड़ी बुलाई गई, तब लीकेज पर काबू पाया जा सका। तिलहर कोतवाली की नगरिया चौकी इंचार्ज सुकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खानपुर चौराहा सांई पेट्रोल पंप से सीएनजी सिलेंडरों से भरी हुई गाड़ी कटरा जा रही थी। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बंथरा रोहिलखंड हॉस्पिटल के गेट नंबर एक के पास अचानक सीएनजी गाड़ी के एक सिलेंडर का नौजल लीक हो जाने से धुंआ निकालने लगा। आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। करीब 10 मिनट सड़क पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने पहुंच कर गाड़ी को सड़क के नीचे खड़ा कराया और सड़क का आवागमन शुरू कराया। सीएनजी कंट्रोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.