बुलंदशहर, जनवरी 3 -- नेशनल हाईवे 34 पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रण होकर पिकअप गाड़ी सड़क किनारे उतर गई। पिकअप के सड़क किनारे उतरने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ जनपद के सारसौल चौराहा निवासी मगन सिंह शुक्रवार देर शाम पिकअप वाहन में ताले लादकर सिकंदराबाद जा रहा था। जब वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गांव लालपुर चितोला के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। हादसे में मगन सिंह, बलवीर और सोनू घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...