हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। बुलंदशहर से हापुड़ आ रहा लकड़ी से भरा ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक और क्लीनर ट्रक में ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं सड़क पर लकड़ियां फैलने से जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और लकड़ी को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। ग्राम गंगावली थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर निवासी चालक शोएब और क्लीनर राशिद मंगलवार को बुलंदशहर से ट्रक में लकड़ियां लादकर हापुड़ आ रहे थे। पुलिस के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम अकड़ौली के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अफरा तफरी मच गई। शोएम और राशिद ट्रक में फंस गए। वहीं लकड़ी सड़क पर फैलने से जाम लग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.