उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार का दिन राहगीरों के लिए मुसीबत भरा रहा। हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सोनिक और बदरका में ट्रकों की आपसी भिड़ंत के कारण हाईवे पर करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें लगभग छह हजार वाहन घंटों फंसे रहे। भोर पहर चार बजे से शुरू हुआ जाम का सिलसिला शाम चार बजे के बाद ही पूरी तरह सुचारू हो सका। हादसे की शुरुआत सोनिक स्थित मिर्जा फैक्ट्री के पास हुई। यहां पहले से खराब खड़े एक डंपर में हमीरपुर से आ रहे दूसरे डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर चालक देवी शंकर (निवासी घाटमपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर पैचिंग का काम ...