मैनपुरी, जनवरी 28 -- सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत एआरटीओ शिवम यादव ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अनाधिकृत और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान 50 वाहनों के चालान किए गए। इटावा मैनपुरी मार्ग पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को एआरटीओ शिवम यादव सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहे अभियान में कार्रवाई करने के लिए इटावा मैनपुरी मार्ग पर पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क पर जगह-जगह अनाधिकृत रूप से खड़े मिले वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई शुरू की। कई स्थानों पर अनाधिकृत रूप से ट्रक, डीसीएम तथा अन्य वाहन खड़े पाए गए। इनके चालकों को हिदायत दी गई कि सड़क पर यह वाहन किसी भी कीमत पर खड़े नहीं होंगे। एआरटीओ ने कुरावली नवीग...