बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात बड़ौत में गद्दे उतारकर वापस हरियाणा लौट रहे केंटर में आग लग गई। केंटर में आग की लपटें उठती देख पीछे आ रहे वाहन चालकों ने तेज गति में अपने वाहन दौड़ाकर केंटर चालक को घटना की सूचना दी। जिसके बाद चालक ने केंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सोनीपत हरियाणा के कवाली गांव निवासी रामधन ने दो साल पहले केंटर खरीदा था। जिसे उसी के गांव का रहने वाला रिंकू चलाता है। रिंकू ने बताया कि बुधवार की शाम वह नरेला दिल्ली से केंटर में गद्दे लादकर बड़ौत आया था। देररात वह गद्दे उतारने के बाद वापस कवाली गांव लौट रहा था। जैसे ही केंटर दिल्ली-सहारनपुर नेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.