औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां एक की हालत चिंताजनक होने पर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम विक्रमपुर निवासी विशाल पांडे पुत्र अशोक कुमार सोमवार सुबह स्कूटी से औरैया की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे स्थित ग्राम चिरूहूली के पास पहुंचे, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौ...