रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के गलत साइड से आ रही दो बैलगाड़ियों को बचाने के प्रयास में दवाइयों से लदा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर के नीचे दबकर चारों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के बीचों-बीच कैंटर पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दो हाइड्रा मशीनों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कैंटर को हटाकर जाम खुलवाया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में यह हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे हुआ। कैंटर हिमाचल के पोंटा साहिब से दवाइयां लेकर गुवाहाटी जा रहा था। जैसे ही कैंटर हाईवे पर पहुँचा, सामने से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही दो बैलगाड़ियों को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और कैंटर सीधे बैलगाड़ी पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक-परिचालक और बैलगाड़ी स्वामी...