मेरठ, नवम्बर 30 -- नेशनल हाईवे पर एसडीएस अस्पताल के सामने दो कारों में भिड़ंत हो गई। दौराला की ओर जा रही कार के ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही दूसरी कार टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग आपस में भिड़ गए। कार सवार दंपति और दूसरी कार के चालक के बीच कहासुनी हो गई। राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन दंपति अपनी बात पर अड़े रहे। यातायात करीब आधे घंटे प्रभावित रहा। आखिरकार पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की कार्रवाई में निरुद्ध कर थाने भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...