हापुड़, फरवरी 11 -- थाना बाबूगढ क्षेत्र के उपैड़ा फ्लाईओवर पर कार का टायर फट जाने पर पीछे से आ रही अन्य कार अपास मे टकरा गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद कार चालाकों का समझौता हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जनपद अमरोहा ,हसनपुर गजरौला निवासी गजेन्द्र सिंह बुधवार को अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। जब क्षेत्र के उपैड़ा फ्लाईओवर के समीप पहुंचे तो उसकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इस दौरान पीछे से आ रही कार चालक ने इमरजेंसी ब्रैक लगाये तो इसके पीछे आ रही अन्य कार आपस में टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिये यातायात प्रभावित हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। जिसके बाद कार चालाकों का आपस में समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.