पीलीभीत, फरवरी 6 -- पूरनपुर। बुधवार देर रात खुटार हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें 9 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना माधोटांडा के गांव डगा के रहने वाले इसरार हुसैन बुधवार को थाना सेहरामऊ के गांव गोरा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। देर रात इसरार हुसैन कार से वापस घर जा रहे थे। खुटार हाईवे पर पिपरिया दुलई मोड़ के पास उनकी कार सुखविंदर की कार से टकरा गई। हादसे में इसरार, उनकी बेटी राहिला, रिजा, जमाल हुसैन पुत्र कमरुजमा, आशिया पत्नी नाजिम, हमजा पुत्री नजिम और कलीनगर के कैसर खां घायल हो गए। दूसरी कार में सवार सुखविंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह और पारस पुत्र गुरजंट को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.