हापुड़, दिसम्बर 18 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे- 9 पर हुई 85 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में कई जनपदो में दर दर की ठोकर खा रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं पा रही है। लुटेरे पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि बदमाशों के बारे में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं जनपद से लेकर रेंज के अफसर लगातार इस वारदात को लेकर पल पल की अपडेट ले रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी की नई अनाज मंडी निवासी खल-चूरी के थोक व्यापारी के मुनीम से बीते सोमवार को दिनदहाड़े 85 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस वारदात में दो बदमाश बाइक पर और पांच बदमाश कार में सवार थे। वारदात करने के बाद बाइक सवार बदमाश अलग दिशा और कार ...