हापुड़, दिसम्बर 17 -- क्षेत्र अंतर्गत गढ़ टोल प्लाजा के पास परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी अधिकांश आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एसडीएम कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। रविवार रात गढ़ टोल प्लाजा के पास दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने मुरादाबाद से मेरठ जा रहे एक परिवार की कार पर लोहे की रॉड से हमला कर आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए थे। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता दीक्षा भारद्वाज पत्नी अक्षय श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया था कि पूरी घटना कार में लगे डैशकैम और ...