बिजनौर, दिसम्बर 2 -- हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे अनियंत्रित डीसीएम ने सामने से आ रही बाइक और पिकअप पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों समेत पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पलटे। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने से हाईवे वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पिकअप चालक फिरोज (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद उमर मोहल्ला नई बस्ती, जसपुर थाना, जनपद उधम सिंह नगर लकड़ी की चौखट भरकर धामपुर लकड़ी मंडी जा रहा था। पिकअप के पीछे बाइक पर रंजीत (22 वर्ष) पुत्र रामशंकर और लल्ला (35 वर्ष) पुत्र भैयालाल निवासी गांव बिछवी, थाना बड़वा, जिला लखीमपुर खीरी चल रहे थे। बताया जाता है कि पिकअ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.