बुलंदशहर, जनवरी 21 -- बुलंदशहर-मेरठ नेशनल हाईवे 334 पर सोमवार रात 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर को तोड़कर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार भाजपा के एमएलसी अश्विनी त्यागी के भतीजे, डॉक्टर और पीएसओ की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह रात में मौके पर पहुंचे। देर रात शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर में मेरठ के भाजपा के विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी के भतीजे और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के इकलौते पुत्र अंकित त्यागी उम्र 37 वर्ष, डा.आशुतोष पूनिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डालमपुर थाना सरधना मेरठ, और महेश कुमार उम्र 55 वर्ष पुत्र रणवीर निवासी ग्राम जसनावली खुर्द बुलंदशहर यहां ककोड़ क्षेत्र के गांव रिठौरी में ...