हमीरपुर, फरवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। मैरिज लॉन में वेटर का काम करने वाले किशोर को बीती रात काम निपटाने के बाद घर जाते समय कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव जेल रोड पर रखकर त्जाम लगा दिया। परिजन डंपर चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए थे। आधे घंटे तक लगे जाम को सीओ सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए खुलवा दिया। सदर कोतवाली के चंदौखी गांव निवासी 17 वर्षीय दीपू खंगार पुत्र रामसनेही मेरापुर के जेके मैरिज लॉन में वेटर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करी...