अमरोहा, सितम्बर 28 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर धान के बोरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में रोडवेज बस पीछे से घुस गई। जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद अपना अफ्रीका माहौल बन गया हाईवे पर जाम के हालात बने मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और काफी प्रयासों के बाद यातायात सुचारू कराया। हादसा शनिवार की रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है संभल जिले के खानपुर गांव निवासी मुख्तियार ट्रैक्टर ट्राली में धान के बोरे भरकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गजरौला स्थित गांव शाहबाजपुर डोर के पास पुल के ऊपर पहुंचे तो हरदोई से दिल्ली जा रही हरदोई डिपो की रोडवेज पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। बस चालक को नींद की झपकीं हादसे की वजह बताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.