मेरठ, दिसम्बर 2 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार सुबह 11 बजे खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर मोदीपुरम की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दिल्ली की तरफ से बाइक पर आ रहे छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक को थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.