बरेली, मार्च 4 -- फरीदपुर। तीव्ररफ्तार रोडवेज बस में ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गयी, जबकि दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रामपुर के बिलासपुर के कौशलगंज के 30 वर्षीय सुखदेव सिंह अपने दोस्त सुखविंदर के साथ इलाहाबाद से ट्रैक्टर ला रहे थे। सोमवार की रात 12:00 बजे वह लोग रजऊ परसपुर गांव के पास नीलकंठ अस्पताल के सामने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। सुखदेव सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों को रोककर सुखदेव सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकला। इस दौरान उनकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.