बदायूं, जनवरी 21 -- सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर नंदवारी गांव के पास ट्रक से मटर का बोरा गिरने से अफरातफरी मच गई। बोरा सड़क किनारे कटीले पेड़ से फंसकर फटा, जिससे बड़ी मात्रा में मटर सड़क पर बिखर गई और राहगीर उसे बटोरने में जुट गए। हाईवे पर मटर का बोरा गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां से गुजर रहे साइकिल, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा सवार राहगीरों ने सड़क पर बिखरी मटर को तुरंत उठाना शुरू कर दिया। कुछ लोग केवल खड़े होकर घटनाक्रम को देख रहे थे। बोरा सड़क पर गिरते ही बड़ी मात्रा में मटर फैल गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। ट्रक चालक ने मटर को समेटने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश मटर राहगीरों ने अपने वाहनों में भर लिया। हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़ और मटर उठाने की प्रक्रिया में सड़क पर हलचल बढ़ गई। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.