पीलीभीत, फरवरी 21 -- बिलसंडा। ससुराल से लौट युवक की बाइक को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। करेली थाना क्षेत्र के गांव अडियारा निवासी नंदकिशोर शुक्रवार को अपनी पत्नी रेशमा (32) के साथ ससुराल बंडा थाना क्षेत्र के गांव पटना में बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस लौटते वक्त नगर के बाहर घनश्यामपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक समेत दम्पति दूर जाकर गिरे। गंभीर हालत में राहगीरों ने पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को ...