हरदोई, जनवरी 25 -- हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके दो बर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। बाइक चालक देवर घायल हो गया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरवल थाना क्षेत्र के कायस्थनपुरवा गांव निवासी कन्हैया की 26 वर्षीय पत्नी आकांक्षा अपने दो वर्षीय मासूम बेटे सिद्धार्थ के साथ अपने मायके बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला खतराना गई थी। रविवार की सांय तीन बजे अपने देवर अमित की बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी। तभी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव के पास कटरा बिल्हौर हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आकांक्षा अपने मासूम बेटे के साथ सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया निकलने से मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.