अलीगढ़, सितम्बर 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव भदेसी के पास रविवार दोपहर को टायर फटने के चलते एक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार 25 लोग घायल हो गए, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग खुर्जा में गमी में शामिल होने जा रहे थे। अकराबाद क्षेत्र के गांव अद्यौन निवासी इकबाल के अनुसार उनके गांव की एक महिला की ससुराल बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव मलगोसा में है। महिला का देहांत होने पर गमी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के ताज मोहम्मद परिजनों व अन्य लोगों को लेकर छोटा हाथी से जा रहे थे। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। सिंधौली पुल से पहले अचानक छोटा हाथी क...