गंगापार, दिसम्बर 11 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया कोखराज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर बेरुई गांव के सामने गुरुवार दोपहर में एक अनियंत्रित कार ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर से टकरा गई। हादसे के बाद टैंकर से गैस लीक होनी शुरू हो गई। जैसे ही गैस लीक की सूचना मिली हड़कंप मच गया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पानी की बौछार करके गैस लीक पर काबू पाया गया। हादसे में कार सवार को हल्की सी चोट आई है। गुरुवार दोपहर एक्सप्रेस वे पर अत्यधिक ज्वलनशील गैस से भरा एक टैंकर राष्ट्रीय राजमार्ग से बनारस की तरफ़ जा रही थी। सहसों के बेरुई उर्फ अल्पी का पूरा गांव के सामने दिन में करीब 11.45 बजे पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर गैस से भरे टैंकर से टकरा गई। टकराते ही टैंकर से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। कोखराज हंडिया एक्सप्रेस वे के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.