बदायूं, जनवरी 14 -- बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने गुधनी-खौंसारा के पास सोमवार रात कछला-शाहबाद हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा के पास बेहटा गुंसाई मोड़ के निकट सरकारी तालाब पर किए गए निर्माण कार्य और कथित कब्जा हटाने की मांग को लेकर कुछ लोग सड़क जाम करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने मौके से गांव के शंकर लाल, गोविंद और रामबहादुर को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिल...