हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम ने आम लोगों को बुरी तरह से परेशान कर रखा है। मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे एनएचएआई के सहायक अभियंता को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी है कि यदि जाम की यही स्थिति रही तो एनएचएआई से लेकर कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने हमीरपुर से लेकर मौदहा तक हाईवे में तीन क्रेन्स की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। हाईवे के जाम ने इस वक्त जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। हमीरपुर से कानपुर, महोबा की ओर जाने वाले यात्रियों को रोज ही जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीते 15 नवंबर से स्थिति और भी ज्यादा खराब है। कोई ऐसा दिन भी नहीं जा रहा है, जिस दिन बारातें, एंबुलेंस और स्कूली वाहन जाम के शिकार न हो रहे हों। पिछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.