उरई, नवम्बर 27 -- आटा। आटा टोल प्लाजा पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम परियोजना प्रबंधक उत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारियां दी। राष्ट्रीय राजमार्ग के आटा टोल प्लाजा के परिसर में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ हरिचरण कठेरिया की टीम ने 67 चालकों के आंखों की जांच कर जरुरी परामर्श दिया। एआरटीओ राजेश वर्मा और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हरी चरण ने शिविर में मौजूद रहे। पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की जानकारी की। यहां चालकों और आम नागरिकों की आंखों की जांच की गई। झांसी-कानपुर राजमार्ग के आटा टोल पर नेत्र जांच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें चालकों की आंखों की ...