लखनऊ, फरवरी 13 -- सीतापुर हाईवे पर लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रही क्विड कार में गुरुवार रात करीब आठ बजे अचानक धुआं उठने लगा। जब तक कार सवार कुछ समझ पाते, उसमें आग लग गई। कार सवारों ने कूद कर जान बचाई। खदरा निवासी चंद्रप्रकाश डॉक्टर हैं। वह परिवार के साथ शादी में शामिल में होने के लिए अपनी क्विड कार से सीतापुर जा रहे थे। वे जैसे ही सीतापुर हाईवे पर पहुंचे, कार से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते, कार के इंजन में आग लग गई। यह देखकर डॉक्टर ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाला। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच आग को देखकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया। आग की सूचना पर बख्शी का तालाब फायर स्टेशन से पहुंचे कर्मियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। एसएसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.