लखनऊ, जनवरी 12 -- बीकेटी थाना क्षेत्र सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि डंपर का पता लगाया है। इटौंजा थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव निवासी सुनील राजपूत (23) अलीगंज में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। रविवार देर रात वह काम करके लखनऊ से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी देर रात सीतापुर-लखनऊ हाईवे स्थित टिकरी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील की शादी कुछ दिन पहले हुई थी, लेकिन पत्नी से अनबन होने के कारण वह मायके में रहती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.