बिजनौर, दिसम्बर 30 -- राष्ट्रीय राजमार्ग 735 पर रायपुरी बॉर्डर पर पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम कार हाईवे पर खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी की लिबर्टी इंजिनियरिंग कंपनी के मैकेनिक जाकिर पुत्र जकीरा निवासी गांव गिरौरा, थाना श्यामा जिला बुलंदशहर व अशरफ अली पुत्र जमीर अली निवासी पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) रुद्रपुर (उत्तराखंड) से पेट्रोल पंप से रिपेयरिंग करके पुरकाजी लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुरी बॉर्डर स्थित पुलिस चौकी पर उपखनिज से भरा डंपर चालक आमिर पुत्र शौकत अली निवासी गांव फतुल्लागंज (ठाकुरद्वारा) अपने कागजात दिखाने के लिए पुलिस चौकी पर रूका। उसी दिशा से आ रही कार अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। हादसे कार सवार जाकिर घायल हो गया, जबकि ...