फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। जिले से गुजरे राष्ट्रीय राज्यमार्ग समेत स्टेट हाईवे पर कोहरे से निपटने के इंतजाम नाकाफी ही दिखाई दे रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंकाओं को और भी बल मिल रहा है। घने कोहरे का प्रकोप शुरू होने के साथ ही नेशनल हाईवे वाहन चालकों के लिए खतरे की अंधी डगर बना हुआ है। कहीं किनारे और बीच की सफेद पट्टियां गायब हैं तो कहीं संकेतक नहीं लगे हैं। कोहरे के दौरान द्रश्यता कम होने पर वाहनों की सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं नजर आए। रात के समय रोशनी के पर्याप्त इंतजाम न होने के साथ ही आवारा पशुओं के अलावा हाईवे किनारे खड़े वाहन के भी हादसों का सबब बनने से इंकार नहीं किया जा सकता। गुरुवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने नेशनल हाईवे के साथ अन्य हाईवे की पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। पेश है एक संक्षिप्त रिपोर्ट........ बड़ौरी...