मेरठ, दिसम्बर 16 -- निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज के काफिले की गाड़ियां सोमवार दोपहर नेशनल हाइवे-58 पर कंकरखेड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। काफिले की गाड़ियों में इनोवा कार घुस गई और कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई और जाम लग गया। महाराज कैलाशानंद गिरी को गाजियाबाद से हरिद्वार लाने के लिए उनकी गाड़ियों का काफिला सोमवार दोपहर एनएच-58 से होकर गाजियाबाद जा रहा था। मेरठ के कंकरखेड़ा में डाबका कट के सामने काफिले में एक तेज गति से आई इनोवा कार जा घुसी और कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। कैलाशानंद गिरी महाराज के काफिले में चल रही बोलेरो गाड़ी समेत दो-तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इनोवा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ह...