संभल, नवम्बर 12 -- बबराला थाना क्षेत्र के बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। कैल और भकरौली गांव के बीच एक तेज रफ्तार कैंटर ने हरी मिर्च से लदी पिकअप में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात करीब 11 बजे बहजोई की ओर से हरी मिर्च लादकर आ रही बोलेरो पिकअप सामने से आ रहे कैंटर से आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.