रायबरेली, फरवरी 1 -- अमावां,संवाददाता। एनएचएआई की मनमानी के चलते शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा रतापुर रविवार की दोपहर जाम से कराह उठा। हाईवे से गुजरने वाले लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे। चौराहे पर चारों तरफ हजारों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। रोड पर जाम हटाने के प्रयास में दो दर्जन से भी अधिक पुलिस कर्मियों की पसीने छूट गए। रतापुर चौराहे पर दिन के समय सड़क बनाए जाने को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त रहा। करीब तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा उसके बाद यातायात सामान्य हुआ। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर इन दिनों सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। सड़क की एक लेन पर सड़क बनाई जा रही है। रविवार को त्रिपुला चौराहे से रतापुर के बीच सड़क बनाने का काम चल रहा था। दिन के समय भारी भरकम ट्रैफिक वाले रतापुर चौराहे पर सड़क निर्माण शुरू करने के दौरान वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.