बिजनौर, जनवरी 27 -- मनोकामना मंदिर पर आयोजित भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर लौट रही वृद्धा की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। नजीबाबाद निवासी गुड्डी 75 वर्ष शेरकोट के मोहल्ला अचारजान में अपने भतीजे तुलाराम के घर आई हुई थी। मंगलवार को शेरकोट धामपुर मार्ग स्थित मनोकामना महादेव मंदिर पर आयोजित भंडारे से प्रसाद लेकर पैदल वापस लौट रही थी। इसी दौरान अफजलगढ़ से धामपुर की ओर जा रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से वृद्धा को उपचार हेतु धामपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.