मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- फागुन माह की महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही छपार में हाईवे पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को भूराहेडी से लेकर रामपुर तिराहे पर कांवड़ियों का भीड लगी रही। हरियाणा के भिवानी जनपद के गांव बडाला निवासी शिवभक्त शोभाराम हरिद्वार से 40 वी कांवड़ लेकर निकले है, जो गांव में ही स्थित शिव मंदिर में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे। वह बताते है कि वह भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर प्रतिवर्ष सावन व फागुन दोनों माह में कांवड लेकर आते है। उनके साथ फकीरचंद, रामकिशन, विजय कुमार, जगदीश, जसवंत, सोनू, शीशराम, जयवीर, कीकर सिंह भी कांवड यात्रा पर निकले है। जिन्होंने शनिवार को हरिद्वार में हर की पौडी से कांवड उठाई है। सभी शिवभक्त भोलेनाथ के जयघोष के साथ आगे बढ रहे है। हाईवे पर कांवडियों के आगमन से पुलिस भी अलर...