रामपुर, फरवरी 10 -- बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर कंटेनर से टायर सहित एक लाख रुपये के माल की चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए दो टायर भी बरामद कर लिए गए। मामले की विवेचना कर रहे कोतवाली के उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को कौशलगंज फ्लाईओवर के नीचे से हिरासत में लिया गया। इनके पास से कंटेनर से चोरी किए गए दो टायर भी बरामद कर लिए गए। पकड़े गए अभियुक्तों में बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र की मिल कॉलोनी निवासी कोमल सिंह और धामपुर थाना क्षेत्र के ही नौरंगाबाद गांव निवासी रोहित शामिल हैं। इनमें से कोमल को दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया था, जबकि विवेचना के दौरान रोहित का नाम प्रकाश में आया था। रिपोर्ट में बरामदगी की धारा बढ़ाई गई है और आगे की विधिक कार...