बागपत, जनवरी 16 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर से ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक से हादसा होते-होते टल गया। अव्यवस्थित ढंग से भरा गया गन्ना अचानक ट्रक से गिरना शुरू हुआ तो अफरा तफरी मच गई। हाइवे जाम हो गया, बाद में लोडर की मदद से गिरे गन्ने को किसी तरह हटवाकर मार्ग सुचारू किया जा सका। दिल्ली बस स्टैंड व छपरौली चुंगी के बीच से गुजरते समय इस ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक से गन्ना शुरू हो गया तो वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में भी अफरा तफरी मच गई। चालक ने ट्रक को रोका तो काफी मात्रा में गन्ने का गिरना शुरू हो गया। इससे हाईवे का यह हिस्सा अवरुद्ध हो गया, दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। यह ट्रक गन्ना लेकर मलकपुर चीनी मिल जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बाद में लोडर बुलवाकर दूसरे ट्रक में गन्ने को भरकर मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.