कानपुर, जनवरी 6 -- चकेरी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की देर रात विपरीत दिशा में दौड़ रही एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जाजमऊ के चेकपोस्ट इलाके के निवासी धीरज, शावेज आदि ने बताया कि सोमवार की देर रात जाजमऊ चेकपोस्ट पर एक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से जा रही थी। तभी उन्नाव की तरफ से आ रहे डंपर से कार टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इलाके के लोगों ने बताया कि उल्टी दिशा के कार आते देख डंपर चालक ने अपनी रफ्तार कम कर एक ओर दबा लिया, जिससे सिर्फ कार क्षतिग्रस्त हुई। कार सवार युवकों को चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और कार चालक को थाने ले आई। पुलिस दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया ...