फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा की दरों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दिल्ली मथुरा के बीच हल्के वाहन को दोतरफा यात्रा में 10 रुपये का अतिरिक्त टोल देना होगा। लोकल कार चालकों को मासिक पास भी 10 रुपये प्रति महीने अतिरिक्त देने होंगे। फरीदाबाद की सीमा में दिल्ली बॉर्डर पर बने बदरपुर टोल प्लाजा पर फिलहाल टोल दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यहां पर सितंबर माह में टोल टैक्स की दरें बढ़ती हैं। दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल की सीमा में गदपुरी और कोसी कलां-करमन बॉर्डर पर दो टोल टैक्स प्लाजा हैं। दोनों टोल प्लाजा पर पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-आगरा हाईवे पर फरीदाबाद के रास्ते मथुरा, वृंदावन, कोकिला वन परिक्रमा, गोवर्धन और आगरा से आवाजाही करने वालों का सफर अब और महंगा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.