आगरा, दिसम्बर 5 -- नेशनल हाईवे पर एत्मादुद्दौला क्षेत्र में सैयद के पास शनिवार सुबह एक कार आग का गोला बन गई। कार में दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे। सभी तेजी से बाहर निकले। कार को छोड़कर दूर चले गए। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। धमाकों के साथ टायर फटने से दहशत फैल गई। हाईवे पर भीषण जाम लग गया। दमकलों के आने तक कार खाक हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। कृष्णा कॉलोनी, टूंडला (फिरोजाबाद) निवासी राजीव सरदाना अपनी पत्नी सिन्नी, बेटी वंशिका और सास प्रमिला कपूर के साथ बांके बिहारी दर्शन करने वृंदावन जा रहे थे। परिवार ऑल्टो कार में सवार था। रॉयल चौराहे के पास अचानक कार के दाहिने पहिए से तेजी से धुंआ निकला। यह देख राजीव घबरा गए। उन्होंने कार सड़क किनारे रोक दी। सभी लोगों से जल्दी बाहर निकलने को कहा। सभी बाहर निकल आए। कार को देखते इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.