बागपत, जनवरी 13 -- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार सगे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरे की गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया है। गांगनौली गांव निवासी बिट्टू के बेटे हारून और सावेज बाइक से बड़ौत में मजदूरी के काम पर जा रहे थे। जैसे वह बाबली गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें हारून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सावेज घायल हो गया। पुलिस ने घायल सावेज को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.