प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- देल्हूपुर, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। जिला मुख्यालय से बाइक से लौट रहे सगे भाइयों की अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर राजगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना मंगलवार आधी रात की है। जानकारी मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नरहर पट्टी निवासी जंग बहादुर विश्वकर्मा का 38 वर्षीय महेंद्र कुमार और 22 वर्षीय बेटा नागेंद्र उर्फ मिथिलेश विश्वकर्मा सोलर पैनल खराब होने के कारण मिस्त्री की तलाश में जिला मुख्यालय गए थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौटते समय अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर देल्हूपुर के राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.