संभल, फरवरी 4 -- बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसे में भारत पेट्रोल पंप पर काम करने आए एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों को सूचना दी। जिला हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव आदर्श नगर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र जगबीर सिंह बबराला के भारत पेट्रोल पंप पर काम करने आया था। जिसकी बबराला मुरादाबाद हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में रो...