अमरोहा, जनवरी 11 -- डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से दादी-पोता गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बीच हालत गंभीर बनी हुई है। जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी कौसर की पत्नी नफीसा अपने पोते अरम के साथ शुक्रवार को अपनी बहन के घर डिडौली कस्बे में जा रही थीं। डिडौली में हाईवे पार करते समय मुरादाबाद दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दादी-पोता गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल डिडौली कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.