अमरोहा, अगस्त 14 -- रजबपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पार कर रहे तेंदुए को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तेंदुए ने कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में तेंदुए के शव को जटी वन परिसर में नियमानुसार जला दिया गया। चिकित्सकों के पैनल ने तेंदुए की मौत का कारण शरीर में अंदरूनी चोटों के साथ पेट में रक्तस्राव होना बताया है। हादसा बुधवार तड़के नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र की सीमा में गांव झनकपुरी के पास हुआ। सड़क पार कर रहे तेंदुए को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। तड़के में खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों व वाहन चालकों ने हाईवे से गुजरते समय तेंदुए को सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.