बदायूं, मार्च 2 -- जिले के बदायूं-बरेली हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के बदायूं बरेली हाईवे स्थित मालगांव काली मंदिर के पास हुआ। यहां मलिकपुर गांव के रहने वाले अनुज 24 वर्ष पुत्र मुनिस्टर सिंह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रतिदिन बरेली के देवचरा से बदायूं तक ऑटो चलाता था। सोमवार रात वह बदायूं से सवारी छोड़कर घर लौट रहा था, तभी मालगांव स्थित काली मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.