बदायूं, फरवरी 8 -- एमएफ हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार कौन था और कहां जा रहा था, इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा बिसौली इलाके में एमएम हाईवे पर भटपुरा गांव के समीप हुआ। बाइक सवार को आज्ञत वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। जब तक बिसौली पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को अस्पताल लेकर पहुंचती उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार की शिनाख्त नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...