रुडकी, फरवरी 9 -- दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुड़की के सॉलियर क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई, जब दर्जनों ग्रामीण सोमवार को नए बन रहे हाईवे पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग है कि उनके पूर्वजों के कब्रिस्तान तक जाने के लिए हाईवे के नीचे एक अंडरपास का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे का निर्माण जिस तरह से हो रहा है, उससे भविष्य में कब्रिस्तान तक जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। कब्रिस्तान के अलावा उस क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों को भी अंडरपास नहीं बनाने से दिक्कत आएगी। धरने पर बैठे ग्रामीण आलम गिर, अनिश, तरुण सैनी, बॉबी सैनी, गुलजार, तॉसिफ, मोहम्मद इरफान आदि का कहना है कि सॉलियर क्षेत्र का प्राचीन कब्रिस्तान हाईवे के दूसरी ओर स्थित है। नए हाईवे की ऊंचाई और डिवाइडर के कारण स्था...