रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- सितारगंज, संवाददाता। हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी पर आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध खनन का आरोप लगा है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के छह डंपरों को सीज कर वन चौकी में खड़ा कर दिया है। कार्रवाई के बाद अवैध मिट्टी खनन वाले स्थल की संयुक्त पैमाइश की प्रक्रिया हो सकती है। आरोप है कि बैगुल नदी के पुल के नजदीक नेशनल हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी आरसीएल ने आरक्षित वन क्षेत्र से मिट्टी का अवैध तरीके से उठान कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर बाराकोली रेंजर कैलाश गुणवंत ने वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राथमिक जांच में वन विभाग की टीम ने पाया कि कंपनी फॉरेस्ट भूमि से मिट्टी का खनन किया है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर मिट्टी ढोह रहे छह डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ग्रामीणों ने...